शिवपुरी फोरलेन पुल के नीचे बोलेरो से अवैध पिस्टल व 5 जिंदा राउंड बरामद,चार युवक गिरफ्तार

MP HINDI INDIA



शिवपुरी फोरलेन पुल के नीचे बोलेरो से अवैध पिस्टल व 5 जिंदा राउंड बरामद,चार युवक गिरफ्तार

शिवपुरी-कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने बाले NH-46 स्थित भड़ौता पुल के नीचे से पुलिस ने 22-23 अगस्त की रात कस्बा गश्त के दौरान  संदिग्ध हालत में खड़ी बोलेरो की तलाशी लेकर एक अवैध देशी पिस्टल और 5 जिंदा राउंड बरामद किए। पुलिस ने बोलेरो क्रमांक MP39C3974 को भी जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजपाल सिंह (23), सचिन पाल (20), नीतू गुर्जर (21) और जसपाल राजपूत (26), सभी निवासी गुना जिले के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास पिस्टल का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जब्त बोलेरो सहित सामग्री की कुल कीमत करीब 8.50 लाख रुपए बताई गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)