शिवपुरी पुलिस को मिली बढ़ी सफलता कोलारस से चोरी गये 01 करोड़ 53 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषणों सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

MP HINDI INDIA


शिवपुरी पुलिस को मिली बढ़ी सफलता कोलारस से चोरी गये 01 करोड़ 53 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषणों सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में सोने चांदी की दुकान में चोरी का खुलासा करते हुये शिवपुरी पुलिस द्वारा चोरी गयी 46 किलो चांदी एवं सोने के आभूषण बरामद कर आरोपी अमन रावत व अभिषेक रावत को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है  जानकारी के अनुसार 27.07.2025 को गिरीश कुमार जैन निवासी सदर बाजार ने कोलारस थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी सोने चांदी की दुकान की शटर टूटी हुई है और दुकान में रखे सोने व चांदी के आभूषण पायल, करधौनी, कड़े, चूड़ा, मंगलसूत्र, टोक्स आदि कीमत करीब 01 करोड़ रुपये के आसपास कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया

शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए पुलिस द्वारा करीबन 200 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरों को चेक किया गया 20 जनवरी 2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अमन रावत नामक युवक निवासी सेसई सड़क अपनी मोटर साईकिल से चोरी के माल को बेचने के लिये शिवपुरी जा रहा है।  सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास चांदी के कुछ जेबरात पाये गये। पूछताछ पर उसने कोलारस के सोने चांदी की दुकान से चोरी का माल होना बताया पुलिस द्वारा आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने मामा संजय रावत, जानकी रावत निवासी कुलवारा एवं कुलवारा के अभिषेक रावत के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया आरोपी अभिषेक रावत निवासी ग्राम कुलवारा को गिरफ्तार किया गया वहीं आरोपी संजय रावत एवं जानकी रावत अभी फरार है।

दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने चोरी किया हुआ माल ग्राम खौंकर में घर से थोड़ी दूरी पर ठाकुर बाबा के चबूतरे के पास में गड्डा खोदकर गाढा हुआ है। आरोपियों के बताए स्थान से पुलिस ने 46 किलो चांदी एवं सोने के आभूषण जप्त किये जिनकी कीमत करीब एक करोड़ तिरेपन लाख रुपये है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)