शिवपुरी एसडीएम का स्टेनो पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार,लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही।
शिवपुरी जिले के कलेक्टर कार्यालय में एडीएम के स्टेनो मोनू शर्मा को ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से लोकायुक्त पुलिस ने पांच हजार रुपए बरामद किए हैं और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि कोलारस क्षेत्र के श्रीपुर चक के रहने वाले ज्ञानेंद्र सिंह पडेरिया की जमीन के दुरुस्ती की फाइल कोलारस एसडीएम आफिस से शिवपुरी एडीएम आफिस आई थी जिसके निराकरण के लिए एडीएम के स्टेनो मोनू शर्मा ने फरियादी से बीस हजार रुपए की मांग की थी जिसमें फरियादी ज्ञानेंद्र सिंह पडेरिया पूर्व में 15 हजार रुपए दे चुका था फिर भी उसे परेशान किया जा रहा था इसी के चलते फरियादी ने ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। वही फरियादी की शिकायत पर लोकायुक्त ग्वालियर ने शिवपुरी एडीएम आफिस पहुंचकर स्टेनो मोनू शर्मा को रंगे हाथों पकड़ लिया और पांच हजार रुपए की राशि भी बरामद की गई जिसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है
