शिवपुरी में 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में करौली से दो संदेही गिरफ्तार,
शिवपुरी ऐतिहासिक नरवर किले से 15-16 जुलाई की दरमियानी रात चोरी हुई करीब 400 साल पुरानी और 3.5 टन वजनी प्राचीन तोप के मामले में मध्य प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है सूत्रों के अनुसार, शिवपुरी पुलिस ने राजस्थान के करौली जिले में दबिश देकर दो संदेहियों टिम्मू मीणा और अमन मीणा को हिरासत में लिया है। साथ ही एक संदिग्ध वाहन भी जब्त किया गया है, जिसमें इस भारी-भरकम तोप को ले जाए जाने की आशंका है।
सूत्रों के अनुसार दोनों संदेहियों को राजस्थान के हिंडौन सदर थाना क्षेत्र के गांवड़ा मीणा गांव से दबोचा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों का पुराना आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है और वे एंटीक वस्तुओं की तस्करी से जुड़े हो सकते है।
वही पुलिस का कहना है कि फिलहाल चुराई गई तोप पुलिस के हाथ नहीं लगी है। दोनों संदेहियों से नरवर थाने में गहन पूछताछ जारी है और पुलिस जल्द ही इस पूरे रैकेट का राजफाश कर सकती है।
