ग्वालियर ट्राफिक पुलिस एक्शन मूड में स्टैंड कर रहा बाइक सवार का किया चालान

MP HINDI INDIA

ग्वालियर ट्राफिक पुलिस एक्शन मूड में स्टैंड कर रहा बाइक सवार का किया चालान

ग्वालियर.... धनंजय शर्मा 

यातायात पुलिस ने सड़क पर स्टंट करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। पुलिस का साफ कहना है कि अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले किसी भी वाहन चालक को बख्शा नहीं जाएगा।

यातायात पुलिस के अनुसार, सड़क पर स्टंट करना सिर्फ कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि गंभीर दुर्घटनाओं को न्योता देना है। ऐसे वाहन चालक जो तेज रफ्तार या खतरनाक स्टंट कर अपनी जान के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा को भी खतरे में डालते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सड़क को स्टंट का मैदान न बनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)